मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुई रांची, भगवा झंडों से पटा शहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर रांची में भी जश्न का माहौल है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज है। पूरा वातावरण राममय हो गई है। अपर बाजार से लेकर शहर के सभी बाजार भगवा झंडों से पट गया है। राम उत्सव में राजधानी रांची की सड़कें भी काफी आकर्षक दिख रहा। अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से इस खास दिन को त्योहार की तरह मनाएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में न सिर्फ हिंदू समुदाय के लोग, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं।

दरअसल, शहर के बाजारों में मिलने वाले भगवा झंडों को मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयार किया है, जिसे भारी संख्या में लोग खरीद रहे हैं और उसे अपने घरों पर लगा रहे हैं। झंडा तैयार करने वालों में एक व्यक्ति का नाम नेसाम है, जो पिछले दो महीने से इस झंडे को तैयार करने में जुटे थे। उन्होंने अबतक करीब 60 हजार भगवा झंडे तैयार किए हैं, जिसे दुकानों में सजा कर अब वे बेच रहे हैं।

इधर, भव्य राममंदिर में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर रांची के मेन रोड में राम मंदिर का स्वरूप लोगों के लिए काफी आकर्षण के केंद्र बना है। बड़े ही खूबसूरती से मंदिर को सजाया गया है। यहां पर भव्य धार्मिक भक्ति कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की जा रही है, जिसमें प्रसिद्ध भक्ति गायकों का जुटान होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे प्राण प्रतिष्ठा के दिन को ऐतिहासिक बनने की तैयारी में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें