मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से रांची पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीसपी केवी रमण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल थे।फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट होते हुए उर्दू लाइब्रेरी,एकरा मस्जिद, चर्च रोड, कर्बला चौक से वापस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शांति और भाईचारे से पर्व त्यौहार मनाने का लोगों से अपील की।उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), क्यूआरटी, इको, एसआइआरबी, जैप , जिला पुलिस और डंडा पार्टी को तैनात किया गया है। साथ ही विभिन्न इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा से भी सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें