मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साै से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साै से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराध पर लगाम अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया।

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक साथ छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई में साै से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया।

एसएसपी ने रविवार काे बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई थी। बीते देर रात तक चली इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा।

कई आरोपित ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थेl रांची पुलिस की ओर से भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगीl

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें