रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अब मधुपुर से होगा
रांची,
28 दिसंबर गिरिडीह-रांची वाया कोडरमा, धनवार न्यू इंटरसिटी
एक्सप्रेस का परिचालन मधुपूर से होने की स्वीकृति मिल गई है। इसे जुड़ा
पत्र ईस्ट रेल जोन के जीएम के निर्देश पर रेलवे कोचिंग के उपनिदेशक राजेश
कुमार ने जारी कर दिया है।
जारी पत्र में उपनिदेशक राजीव कुमार ने
जानकारी देते हुए कहा कि न्यू इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची-न्यू गिरिडीह ट्रेन
नंबर 18617 और 18618 का न्यू गिरिडीह स्टेशन से होने के बजाय मधुपूर
स्टेशन से होगा। रांची से सुबह खुलने के बाद ट्रेन दोपहर तीन बजे मधुपूर से
खुलेगी।





