मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

रांची : फंदे से लटकी मिली शख्स की लाश, चार दिन पहले की थी पत्नी की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची : फंदे से लटकी मिली शख्स की लाश, चार दिन पहले की थी पत्नी की गोली मारकर हत्या

रांची। रांची में चार दिन पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शख्स की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। शख्स का नाम तौकिर अंसारी है, जो डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोली वारिस चौक इलाके का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी की दोपहर तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में डोरंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी बीच मंगलवार की देर रात तौकिर अंसारी की फंदे से लटकी हुई लाश बरामद की गई।

डोरंडा थाना पुलिस ने बताया कि मृतका तरन्नुम परवीन के भाई मो. मोजाहिद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि 24 जनवरी को तौकिर की चाची ने फोन कर उन्हें बहन की हत्या की सूचना दी।

इसके बाद जब मोजाहिद बहन के घर पहुंचे तो उनके भांजे अरहाम ने बताया कि उसके पिता ने मां के सिर में गोली मारी और बाद में शव को बिस्तर पर लिटाकर हाथ में बंदूक रख दिया। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया था कि तौकिर अंसारी अपनी पत्नी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

बताया गया कि उसका एक महिला से कथित संबंध था, जिसका तरन्नुम परवीन विरोध करती थी। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया गया था। इस मामले में तौकिर अंसारी के साथ-साथ महिला को भी नामजद आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें