मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में शख्स ने जीजा को धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर मार डाला, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में शख्स ने जीजा को धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर मार डाला, गिरफ्तार

रांची। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचेटोली गांव में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा की धारदार हथियार और पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान खूंटी जिले के रनिया निवासी गजेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल नीचेटोली आए थे। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब आरोपी साले भूपेश खंडित ने घर के सभी बर्तनों को अपने कब्जे में ले लिया और यह कहते हुए खाना बनाने से मना कर दिया कि मेहमानों को वापस लौट जाना चाहिए।

शुक्रवार सुबह जब भूपेश की छोटी बहन ने खाना बनाने और पानी भरने के लिए बर्तन मांगे, तो विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर भूपेश ने घर में रखी ‘दौली’ (धारदार हथियार) से अपने जीजा गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसके बाद उसने आंगन में रखे एक बड़े पत्थर से उनका सिर कूच दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंची उसकी छोटी बहन भी मामूली रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद को एक कमरे में बंद कर छिप गया था। सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी भूपेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें