मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची लोकसभा सीट पर एनडीए और आईएनडीआईए के बीच दिलचस्प मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड की रांची संसदीय सीट पर एनडीए बनाम आईएनडीआईए की

लड़ाई दिलचस्य होगी। इस लोकसभा सीट पर हुए 17 चुनावों में भाजपा को सात बार

जीत हासिल हुई है। इस बार भी रांची भाजपा की सिटिंग सीट है लेकिन अब भाजपा

को आईएनडीआई गठबंधन के उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन के कई

नामचीन चेहरे भी चुनाव में एक साथ ताकत झोंक रहे हैं।

एक ओर एनडीए

गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची लोकसभा सीट पर विजय पताका

फहाराने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। साथ ही इनके पक्ष में भाजपा के

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रामटहल चौधरी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो

समेत अन्य दिग्गज स्टार प्रचारक भी रांची में डटे हैं। दूसरी ओर आईएनडीआईए

ने कांग्रेस के भैया माने जाने वाले सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय

को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। इनके पक्ष में कांग्रेस के स्टार

प्रचारक बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन सहित अन्य

विपक्षी नेता ताकत लगा रहे हैं। इनके अलावा यहां से 27 उम्मीदवार भी किस्मत

आजमा रहे हैं।

पिछले चुनाव 2019 के आंकड़ों को देखने पर

पता चला है कि यहां भाजपा को 57. 62 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को

34.43 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार को इस बार झामुमो, राजद,

आप, भाकपा माले का भी साथ मिल रहा है।

अबतक ये बने हैं रांची के सांसद

-कांग्रेस से अब्दुल इबराहम (1951)

-निर्दलीय से मीनू मसानी (1957)

-कांग्रेस से पीके घोष (1962)

-कांग्रेस से पीके घोष (1971)

-बीएलडी से रवीन्द्र वर्मा (1977)

-कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1980)

-कांग्रेस से शिव प्रसाद साहू (1984)

-जनता दल से सुबोधकांत सहाय (1989)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1991)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1996)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1998)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (1999)

-कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2004)

-कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय (2009)

-भाजपा से रामटहल चौधरी (2014)

-भाजपा से संजय सेठ (2019)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें