मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रकाश उत्सव पर गुरुनानक देव की निकाली गई झांकी व शोभायात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रकाश उत्सव पर गुरुनानक देव की निकाली गई झांकी व शोभायात्रा

रांची। मेरे हर प्रीतम की कोई बात सुनावै। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुवार को रातू रोड के श्रीकृष्णनगर कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल सिख समाज के लोग श्री गुरुनानक देव की वाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के आगे पंज प्यारे और निशानची चल रहे थे।इस दौरान स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण की केंद्र रही। स्कूली बच्चों के साथ बैंड वादन टीम व एनसीसी कैडेट भी जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।रंग-बिरंगे व सुगंधित फूलों की सवारी पर विराजमान पवित्र श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के साथ निकली शोभायात्रा का विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के नेतृत्व में निकला नगर कीर्तन रातू रोड, न्यू मार्केट, अपर बाजार, शहीद चौक, मेन रोड होते हुए श्री गुरुनानक स्कूल पहुंचा। जहां रात में शोभायात्रा का समापन हुआ।सजा विशेष दीवानइससे पूर्व रातू रोड के श्रीकृष्णनगर कॉलोनी गुरुद्वारा मैदान में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से प्रकाशोत्सव मनाया गया। विशेष दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के शबद गायन हल्ले यारा हल्ले यारा खुशखबरी....से हुई। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने कल तारण गुर नानक आया.शबद गायन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने कथा वाचन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें