मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण, पूरी सतर्कता से वाहनों की करें जांच : वरुण रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण, पूरी सतर्कता से वाहनों की करें जांच :  वरुण रंजन

रांची। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन ने बीती रात फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर और विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त रांची वरुण रंजन ने डिस्पैच सेंटर में की गई तैयारी के निरीक्षण के बाद विभिन्न चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट का प्रतिनियुक्त एसएसटी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरुण रंजन ने कहा कि अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, पूरी सतर्कता से वाहनों की जांच करें। एसएसटी को चेक पोस्ट पर बैरियर गिरा कर रखने और प्रत्येक वाहन के जांच के निर्देश उपायुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि रजिस्टर में वाहनों एवं चालकों की समुचित एंट्री करें। सभी चेक पोस्ट पर एसएसटी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति की भी जानकारी उपायुक्त द्वारा ली गई। प्रत्येक चेक पोस्ट पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से भी बात करते हुए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये ।विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान में रांची जिला अंतर्गत 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच आज होगा। डिस्पैच सेंटर में मतदान कर्मियों के सामग्री, ईवीएम प्राप्ति, कंट्रोल रूम की स्थापना, साइन एज आदि के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त द्वारा मतदान कर्मियों की सुगम रवानगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें