मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से आलू के ट्रकों को रोकने के मामले को सुलझाने का किया आग्रह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से आलू के ट्रकों को रोकने के मामले को सुलझाने का किया आग्रह

रांची। पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातकर इस मामले को सुलझाएं।मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने के निर्णय ने रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल से आलू लेकर झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटाया जा रहा है। सब्जी मंडियों में भी महज कुछ दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है। आवक कम होने के कारण आलू की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं और आमजनों के रसोई से आलू गायब होती जा रही है। हेमंत सोरेन ममता बनर्जी से वार्ता कर इस समस्या का निदान करें और झारखंड में आलू की पर्याप्त अपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि राज्यवासियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें