क्राइम कैपिटल बन गई है रांची : संजय सेठ
रांची,। शहर के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने
रांची में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की हत्या और कांके में
दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की।
सेठ ने शुक्रवार को कहा कि आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज
दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं। प्रशासन मौन है। सरकार को कोई मतलब नहीं। आखिर
इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
सेठ ने कहा कि क्या सरकार, प्रशासन और
अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन
चुका है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बनी हुई है। रांची
में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं रांची में आज ना तो पुलिस अधिकारी सुरक्षित
है, ना ही अधिवक्ता, ना ही व्यापारी वर्ग और ना ही कारोबारी। सभी थाना और
अधिकारी बालू के अवैध धंधे में लिप्त हैं। पैसे की उगाई का खेल चल रहा है।
जनता मर रही है और बाबू लोग मस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन
धैर्य की परीक्षा ना ले। अब बहुत हो चुका। यदि विधि व्यवस्था ठीक नहीं हुई
तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। सभी वर्गों में आक्रोश है। यदि सरकार और
प्रशासन नहीं चेते तो इसका खामियाजा भुगतना होगा।





