मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

17 मार्च राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश की

अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से

एक है। इसका लक्ष्य विकसित भारत 2047 हासिल करना है। वर्तमान में हमारे

देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी

सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

राज्यपाल

रविवार को रांची के गोस्सनर कॉलेज में रांची चैप्टर ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट

की ओर से कॉस्ट अकाउंटेंट द फोर्स बिहाइंड इंडिया मर्जेंस एस थर्ड

लार्जेस्ट इकोनामी विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई)

का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके 90 हजार सदस्य हैं और पांच लाख विद्यार्थी

हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम

जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे

बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा

से परिपूर्ण है लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के

आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि

जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही

कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या

में वृद्धि हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें