मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में रांची को बेस्ट स्टेशन का मिला खिताब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के 68वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में रांची रेल मंडल को छह अवार्ड मिले हैं। ये अवार्ड कोलकाता में जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने दिये। दक्षिण-पूर्व जोन में रांची ने सबसे बेहतर ट्रेन ऑपरेशन किया है। रांची से 98 प्रतिशत ट्रेनों का ऑपरेशन समय पर किया गया। बेस्ट स्टेशन का अवार्ड भी रांची को मिला है। सीनियर डीसीएम निशांत कुमार को स्टेशन की शील्ड दी गई है। खेल में भी रांची को शील्ड मिली है। यहां की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे व संगीता कुमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में परफॉर्म कर रही हैं।

कोलकाता के कलामंदिर सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 89 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर समग्र दक्षता के लिए चक्रधरपुर मंडल को समग्र दक्षता की शील्ड प्रदान की गई। अन्य श्रेणियों में दक्षता शील्ड भी विभिन्न विभागों, कार्यशालाओं और स्टेशनों को दी गई। रांची स्टेशन को बेस्ट केप्ट स्टेशन चुना गया है। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे का सर्वोच्च हेल्थ केयर शील्ड चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्रा को प्रदान की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें