मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:30 · नई दिल्ली संस्करण

रांची जिला प्रशासन 18 अगस्त को 20 स्थानों पर चलाएगा रैपिड एंटीजेन टेस्ट मास ड्राइव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । रांची जिला प्रशासन कोरोना महामारी को रोकने के लिए 18 अगस्त को 20 केंद्रों पर रैपिड एंटीजेन टेस्ट मास ड्राइव चलाएगा। इस दौरान सभी केंद्रों पर रांची जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम मौजूद रहेंगी। जहां रांची जिला के लोग अपने पास के केन्द्र पर पहुंच कर अपना कोविड19 टेस्ट सैंपल जमा करवा सकते हैं। उक्त अभियान के सफल संचालन के लिए उपायुक्त छवि रंजन के निदेश पर अलग-अलग केंद्रों के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन केंद्रों पर होगी रैपिड एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था

रांची जिले में ऐसे 20 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां आमजनों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही, सैंपल कलेक्शन के लिए टेस्ट किट के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। आमजन जो भी अपने आस-पास के किसी केन्द्र पर टेस्ट सैंपल जमा करवाने के लिए पहुंचें, उनसे अपील है कि बिना मास्क पहने टेस्ट सेन्टर पर नहीं पहुंचें अन्यथा आपको लौटा दिया जा सकता है। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का अवश्य पालन करें। लाइन में खड़े होने के लिए तैयार किये गए घेरे में ही खड़े हों। साथ ही, केन्द्र पर उपस्थित अधिकारी एवं मेडिकल टीम द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का अनुपालन करें। आपके सहयोग से आपकी सुरक्षा संभव है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें