मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रांची डीसी ने किया पंडरा बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सोमवार को पंडरा बाजार समिति रांची स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार, वरीय नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सह उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर, रांची, मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल रांची, इलेक्शन एजेंट एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन हर हाल में होना चाहिए। इस कार्य में जुड़े पदाधिकारी यह सुनिश्चित रखें की तय मानकों को पालन हो। उन्होंने कहा की मतगणना कर्मियों के लिए भी सारी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रूप से रहे इसको लेकर तमाम तैयारी ससमय पूरी कर लें।

ब्रजगृह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में ब्रजगृह की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन करते हुए कहा कि ब्रजगृह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, सुरक्षा में कोई चूक या लापरवाही नहीं रहें। 24़7 सुरक्षा व्यवस्था रहे, यह सुनिश्चित करें । किसी भी अवांछित व्यक्ति का प्रवेश मतगणना स्थल पर ना हो इसपर विशेष ध्यान रखें।

फायर सेफ्टी एवं एम्बुलेंस व्यवस्था रखने के निर्देश

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, फायर सेफ्टी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, ताकि किसी भी स्थिति में अव्यवस्था ना हो।

बिजली व्यवस्था एवं विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश

उपायुक्त द्वारा मतगणना स्थल पर बिजली व्यवस्था, साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था, पदाधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें