मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में जेवर दुकान खुलते ही गहनों से भरा बैग ले उड़े अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में जेवर दुकान खुलते ही गहनों से भरा बैग ले उड़े अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

रांची। रांची के अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर स्थित रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दुकान मालिक शेखर सोनी ने बताया कि वे सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे। पूजा करते समय अचानक एक युवक दुकान में घुसा और बैग लेकर भाग गया। दूसरा अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। दोनों अपराधी जल्दी ही मौके से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि बैग में लाखों रुपये के गहने थे। अनगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।सिली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनुज ने बताया कि यह लूट नहीं है, बल्कि अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। गहनों की कुल कीमत की जानकारी अभी दुकान मालिक ने नहीं दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें