मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

रांची हुआ राममय, भक्ति में डूबे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

22 जनवरी । अयोध्या धाम के भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में श्री

रामलला विराजमान हो गए हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। रांची में भी

जगह-जगह राम भक्त झूमते नजर आ रहे हैं। पूरा रांची राममय हो गया है।

रांची

के कोकर, लालपुर, बरियातू, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, मेन रोड का

संकट मोचन मंदिर, डोरंडा, धुर्वा, हिनू, बूटी मोड़ और अन्य जगहों पर स्थित

मंदिरों में लोग भगवान राम के भक्ति गानों पर झूम रहे हैं। सड़कों पर शोभा

यात्रा निकाली जा रही है। कई जगहों पर लड्डू, पूरी, सब्जी, हलुआ, बुंदिया,

खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी

चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता लगातार कंट्रोल रूम से और

घूम-घूम कर विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों

में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने कहा है कि सोशल

मीडिया पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह का भड़काउ मैसेज करने पर पुलिस

सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें