मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक पर मंगलवार देर रात एक बस पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, तभी पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को दबोच लिया। हालांकि दो अन्य अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।बस चालक ने बताया कि बिना किसी कारण बाइक सवार तीन युवक बस के आगे पीछे लगातार घूम रहे थे। इसी बीच उनकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई। इतने पर ही एक अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दी। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी।वहीं, दूसरी तरफ अरगोड़ा चौक के आसपास मौजूद पीसीआर और गस्ती दल को जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई दी, तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों अपराधी फरार होने लगे, लेकिन गस्ती टीम ने एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा भी मौके पर पहुंचे।रांची पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। उसके साथ मौजूद अन्य दो अपराधियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी हासिल हुई है। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा ही है। जांच के बाद पूरे मामले में जानकारी दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें