मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धाराशिव

जिले में कहा कि नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण

अस्वीकार कर दिया था। राम मंदिर निर्माण कार्य में बहुत बाधाएं लाईं गईं

लेकिन भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। आज पूरी दुनिया के रामभक्त

अयोध्या जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी

विरासत कर लगाकर बच्चों का हक छीनना चाहती है।

प्रधानमंत्री

मोदी मंगलवार को धाराशिव जिले में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार

अर्चना पाटिल के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आपकी मेहनत की कमाई पर नजर है। हर

माता-पिता अपने बच्चों के लिए पाई-पाई बचाने की कोशिश करते हैं। उनका

प्रयास रहता है कि उनकी गाढ़ी कमाई बच्चों को मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने

सोचा है कि विरासत कर लगाया जाना चाहिए, फिर बच्चों को मंगलसूत्र भी नहीं

मिलेगा। कांग्रेस मंगलसूत्र, महिलाओं के आभूषण चुराने पर उतारू है।

पीएम

मोदी ने कहा कि आपने दस साल पहले का समय देखा था। आतंकवादी पहले हमला

करते, फिर भाग जाते। कांग्रेस सरकार रोती थी। जो सरकार खुद कमजोर हो, क्या

वह देश को मजबूत कर सकती है? इन दस सालों में आतंकवादियों का खात्मा किया

गया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब दुनिया भारत को चंद्रयान की वजह से पहचानने

लगी है। जहां कोई नहीं गया वहां हम चले गए। देश ने विज्ञान क्षेत्र में नई

उपलब्धियां हासिल की हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस

सरकार भारत को ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकती। कांग्रेस की एक पहचान

विश्वासघात है। कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही लेकिन मराठवाड़ा को पानी

नहीं दिया। उन्होंने आपका पानी रोक दिया। पानी की समस्या टालती नहीं, मोदी

उनका सामना करते हैं। मोदी का मिशन हर घर तक पानी पहुंचाना है, खेतों तक

पानी पहुंचाना है। पीएम मोदी ने कहा कि पानी के लिए जो मोदी सरकार ने दस

साल में किया, कांग्रेस साठ साल में नहीं कर पाई। 75 लाख लोगों को पांच साल

तक पानी दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि वे मुझ पर झूठा

आरोप लगाते हैं, मुझे गालियां देते हैं। कहते हैं कि मोदी आएगा तो लोकतंत्र

ख़त्म हो जाएगा, संविधान बदल जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि झूठ बोलने की

क्या जरूरत है? इन लोगों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए झूठा

प्रचार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें