श्री सरोवर महादेव मंदिर में रामलीला नृत्य नाटिका 22 को
रांची,
19 जनवरी । अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को श्री सरोवर महादेव मंदिर
प्रांगण में राजस्थान मित्र मंडल की ओर से रामलीला नृत्य नाटिका का आयोजन
किया जाएगा। राजस्थान मित्र मंडल के अध्यक्ष अशोक पुरोहित
ने
शुक्रवार को बताया कि श्री सरोवर महादेव का रुद्राभिषेक पंडित अरुण मिश्रा
के जरिये मंत्रोच्चार पाठ किया जाएगा। प्रभु श्रीराम की महा आरती और भजन
संकीर्तन होगा। इस अवसर पर विशेष भंडारा होगा। युवा नाट्य अकादमी की ओर से
रामलीला नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी।





