मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

लग्जरी कार से अवैध कोयले का हो रहा था खेल, रामगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अवैध कोयला लदा टवेरा जब्त, तीन कारोबारी गिरफ्तार

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध कोयले के कारोबारी पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए अब नया तिकड़म लगा रहे हैं। ट्रक और अन्य माल वाहक वाहनों को छोड़ अब लग्जरी कार से अवैध कोयले की ढुलाई करने में जुट गए हैं। उनका यह खेल तब खत्म हो गया जब रामगढ़ पुलिस ने चुट्टूपालू घाटी में एक टवेरा कार को जब्त किया। मंगलवार को गस्ती के दौरान रामगढ़ पुलिस ने घाटी में ललकी घाटी मोड़ के पास एक टवेरा कार (जेएच 10 जी 5923) को पकड़ा। पुलिस ने जब्त गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लगभग 800 किलो कोयला मिला। इस दौरान पुलिस ने तीन कारोबारी को भी पकड़ा जिसमें संदीप साहू, मोहम्मद सोनू उर्फ सैफ और रवि भुइंया शामिल हैं।

हेसागढ़ा से रांची ले जाया जा रहा था कोयला

रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कोयले के कारोबारी कुजू ओपी क्षेत्र के हेसागढ़ा से यह अवैध कोयला अपनी गाड़ी में लादकर रांची जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप पहुंच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद सोनू उर्फ सैफ कोयले के अवैध तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें