मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रामेश्वर उरांव ने झारखंड वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि प्रथम आराध्य देव गणपति के आशीर्वाद से राज्य में कीर्ति, वैभव, सुख ,शांति, समृद्धि, संपत्ति, उन्नति, तरक्की होगी। उन्होंने गणपति भगवान से कोरोनावायरस समाप्ति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही राज्य वासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में रहकर ही प्रथम आराध्य देव की आराधना करें और कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गणेश विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश हम सब पर कृपा बरसाए जिससे हमारे जीवन में प्रगति, बुद्धि, विद्या, विवेक, यश, शंति की प्राप्ति हो एवं राज्य दिनों दिन जनता की आशाओं और अपेक्षाओं के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे ।आलोक दूबे ने झारखंड वासियों से आग्रह किया है कि घरों में रहकर ही त्योहार मनायें। प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि गणेश चतुर्थी एक विशाल महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से हमें घरों में रहकर आराधना करनी है और भगवान से संकट के मुक्ति के लिए प्रार्थना करनी है। गुप्ता ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद हमेशा हम लोगों पर बना रहे। हम उस संस्कृति में रहते हैं जहां त्योहारों से हमारा गहरा रिश्ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें