मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे रामदास सोरेन : कमलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे रामदास सोरेन : कमलेश

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। अभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के दुःख से राज्य उबर भी नहीं पाया था कि एक और अपूरणीय क्षति ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को ये बातें कही।

रांची स्थित झारखंड विधानसभा पहुंचकर केशव महतो कमलेश ने दिवंगत रामदास सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमने एक मृदुभाषी, सरल स्वभाव और समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले जननेता को खो दिया है। शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने और जनजातीय समाज की आवाज़ बुलंद रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन हमेशा वंचितों और पिछड़ों के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनका सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके निधन से झारखंड राज्य को दोहरी अपूरणीय क्षति हुई है। एक समाजसेवी और प्रभावी जननेता के रूप में उनकी कमी को भर पाना कठिन होगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हम स्वर्गीय रामदास सोरेन के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों तथा समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

विधानसभा में उप नेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, विधायक नमन विकसल कोंगाडी, बंधु तिर्की, सुबोध कांत सहाय, बादल पत्रलेख, सतीश पौल मुंजनी, केदार पासवान, शशि भूषण राय और आलोक दुबे ने भी रामदास सोरेन को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें