मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भैरव सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाने की जा रही तैयारी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। मरांडी ने ताजा मामले में रांची के युवा नेता भैरव सिंह का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भी एक नए फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है।मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''हेमंत सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास करती रही है। पिछले साढ़े पांच वर्षों में ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां निर्दोष लोगों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है।'' उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में एक बार फिर रांची के युवा भैरव सिंह को एक नये फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है। भैरव सिंह से जुड़े जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं।उन्होंने सरकार और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर षड्यंत्र करने वाले पुलिस अधिकारी कान खोलकर सुन लें कि आम जनता को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजना जितना आसान है, उसे न्यायालय में साबित करना उतना ही मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि कानूनी दुष्परिणाम भुगतने से पहले ही लोगों को फंसाने से परहेज किया जाए। मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता कानून का सम्मान करती है और न्यायप्रिय है। जनता मुख्यमंत्री की तरह गलत काम करने और मुकदमेबाजी में न निपुण है और न ही महंगे वकीलों के दम पर जांच एजेंसियों की जांच को लटकाने-भटकाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि पूर्वाग्रह छोड़कर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें और राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचाएं।उल्लेखनीय है कि भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें