मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

'रामायण'' के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों पर जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामानंद

सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी ने इस

बात पर नाराजगी जताई है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या के

नागरिकों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया। जिस भाजपा के नेतृत्व में जनवरी में

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था, 4 जून को घोषित परिणामों

में उसी पार्टी के उम्मीदवार को वहां हार मिली। राम मंदिर उत्तर प्रदेश की

फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है, यहां बीजेपी के लल्लू सिंह

हार गए और समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने इस सीट पर जीत हासिल की।

सुनील

लहरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नाराजगी और निराशा जाहिर की।

उन्होंने फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के नतीजे को लेकर अयोध्या के मतदाताओं की

आलोचना की है। उन्होंने कहा, "हम भूल जाते हैं कि ये वही अयोध्यावासी हैं,

जिन्होंने वनवास से लौटने के बाद सीतामाता पर भी संदेह किया था। यदि भगवान

स्वयं प्रकट भी हो जाएं तो भी कुछ स्वार्थी हिंदू हैं, जो उन्हें भी नकार

देंगे। सुनील लहरी ने पहली पोस्ट में कहा कि अयोध्या के नागरिकों ने हमेशा

अपने असली राजा को धोखा दिया है।"

एक अन्य पोस्ट में

उन्होंने लिखा, ''अयोध्या के लोगों हम आपकी महानता को सलाम करते हैं, आप

वही हैं जिसने देवी सीता को भी नहीं छोड़ा। इसलिए उस छोटे से तंबू से एक

सुंदर मंदिर में बैठे भगवान राम को धोखा देना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं

है। पूरा भारत तुम्हें फिर कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेगा।"

एक

अन्य पोस्ट में सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों की तुलना ''बाहुबली'' के

किरदार कटप्पा से की। इस फिल्म में कटप्पा ने उनके राजा अमरेंद्र बाहुबली

को मार डाला था। इस बीच, लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ''रामायण'' में राम की

भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भाजपा के टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव

लड़ा। सुनील लहरी ने अपने को-स्टार अरुण गोविल को मेरठ से जीत हासिल करने

पर बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें