मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

रामभक्त और राष्ट्रभक्त सनातन विरोधी गठबंधन को इसी चुनाव में दे देगा जवाब : स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव

द्वारा राम मंदिर पर दिए बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी से

सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने रामगोपाल पर तीखा हमला

बोलते हुए कहा कि सपा सनातन विरोधी है और राम का अपमान करने वालों को इस

चुनाव परिणाम में सबक मिल जाएगा।

अमेठी संसदीय सीट से

प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा

शुरूआत से ही सनातन विरोधी है। लेकिन रामगोपाल यादव के मुंह से राम मंदिर

का अपमान, जिसके नाम में ही राम और गोपाल हो वह प्रभु की महिमा को न समझे,

उनका ये बयान जनता को आक्रोशित करने वाला है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि

इसी चुनाव में रामभक्त और राष्ट्रभक्त उनकी सनातन विरोधी गठबंधन को जवाब दे

देगा।

उल्लेखनीय है कि सपा प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने

मंगलवार को इटावा में राम मंदिर के बारे में कहा है कि 'वह मंदिर बेकार का

है। मंदिर ऐसे नहीं बनते। राम मंदिर का नक्शा ठीक नहीं बना है। वास्तु के

हिसाब से ठीक नहीं बनाया गया है। उन्होंने खुद को सबसे बड़ा राम भक्त और

अपना नाम में राम होने से खुद को राम बताया था। उनके इस बयान को हिन्दू

संगठनों एवं संतों द्वारा सनातन का अपमान और ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें