मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में सजेगा राम दरबार, एक से 15 जनवरी तक बांटे जाएंगे निमंत्रण पत्र भगवान राम के लिए शहर से गांव तक तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

28 दिसंबर अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला

की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस आयोजन को लेकर पूरे देश में

तैयारी चल रही है। इस तैयारी में राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड लगा हुआ

है। श्रीराम मंदिर अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत राजधानी रांची के

विभिन्न मंदिरों में रखे जा रहे हैं। लोगों को इसके दर्शन भी कराए जा रहे

हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा की ओर

से तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

विश्व हिंदू परिषद के

प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने कहा कि एक से 15 जनवरी तक निमंत्रण

पत्र बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश से लेकर गांव तक के लिए मंदिर

कार्यक्रम की एक केंद्रीय योजना बनायी गयी है। इसी के अनुसार काम किया जा

रहा है। केंद्रीय कार्य योजना के मुताबिक चार चरणों में काम किया जाएगा।

इसी के मुताबिक भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मनाया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने पूरी

कार्ययोजना बतायी।

-एक से 15 जनवरी: राम मंदिर का चित्र, अयोध्या से आया पीला अक्षत और निमंत्रण पत्र हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

-21 जनवरी: प्रांत से लेकर गांव तक के मंदिरों की साज-सज्जा होगी। विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

22 जनवरी: अयोध्या के राम मंदिर में जब प्राण-प्रतिष्ठा और आरती होगी। ठीक

उसी समय हर मंदिरों में आरती और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आमजन से अपील है

कि इस दिन जिस गांव में वे रहे उसे अयोध्या माने और जिस मंदिर में रहें,

उसे राम मंदिर मानते हुए कार्यक्रम में शामिल हों।

विश्व

हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने बताया कि संगठन के

अनुसार रांची महानगर को 16 नगरों में बांटा गया है। इन 16 नगरों में 167

बस्ती है, जहां के हर घर में निमंत्रण पत्र बांटा जाएगा। ये 16 नगर हैं-

अगाशे नगर, बाल्मीकि नगर, शिवाजी नगर, गांधी नगर, राम नगन, चाणक्य नगर,

माधव नगर, विक्रम आदित्य नगर, प्रताप नगर, गौतम बुध नगर, स्वामी विवेकानंद

नगर चौक विश्वकर्मा नगर, गोविंद नगर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें