मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

एक दूजे के रंग में रंगे रकुल और जैकी, शादी के बाद कपल ने मनाई पहली होली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आज

देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। यह त्योहार रंगों से भरा होता

है। आम आदमी से लेकर दिग्गजों तक हर कोई इस त्योहार को सेलिब्रेट करता नजर आ

रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी

भगनानी की शादी के बाद ये पहली होली है, जिसे दोनों साथ में मनाते नजर आ

रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने

इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले होली उत्सव का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो

में नजर आ रहा है कि पहले जैकी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को गुलाल लगाते

नजर आ रहे हैं, वहीं बाद में रकुल भी गुलाल अपने पति की नाक पर लगाती हैं।

इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने

पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमारी तरफ से आपको सभी हैप्पी होली।" उनके पोस्ट

करने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें होली की ढेर सारी

शुभकामनाएं दी हैं।

काम की बात करें, तो एक्ट्रेस ‘इंडियन

2’ में कमल हासन के साथ नजर आएंगी। इसमें बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी भी

अहम किरदार में हैं। जैकी भगनानी की बात करें, तो अपने प्रोडक्शन हाउस के

बैनर तले बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं

जिसे इसी साल ईद पर रिलीज किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें