मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो और भाजपा के खाते में एक-एक सीट जाना तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विधायकों की संख्या- जेएमएम -29,भाजपा -26,कांग्रेस-17 आजसू -तीन

रांची: झारखंड में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीख की घोषणा कर दी गई है। राजनीतिक समीकरण के हिसाब से एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को तो दूसरी सीट भाजपा के खाते में जाना तय माना जा रहा है। झारखंड में राज्यसभा की कुल छह सीटें हैं। इनमें से दो सीटें तीन मई 2024 को खाली होने जा रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उरांव का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। मतों के लिहाज से देखें तो एक सीट झामुमो तो दूसरी सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। दोनों सीटों पर निर्विरोध चुनाव की संभावना है, क्योंकि झारखंड में एक सीट को जीतने के लिए पहली प्राथमिकता के 27 वोट की जरूरत होती है। सरफराज अहमद के गांडेय सीट से इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों की कुल संख्या 29 है। वहीं बाबूलाल मरांडी को मिलाकर भाजपा के पास कुल 26 विधायक हैं। एनडीए में शामिल आजसू के तीन विधायकों का साथ मिलने से भाजपा के पास पहली प्राथमिकी के वोटों की संख्या 29 हो जाती है। इससे साफ है कि एक सीट झामुमो तो दूसरी सीट पर भाजपा की जीत तय है। कांग्रेस के पास कुल 17 विधायक हैं। इस लिहाज से कांग्रेस का प्रत्याशी झामुमो के सहयोग के बिना नहीं जीत पाएगा। अब देखना है कि महागठबंधन के लिहाज से झामुमो और कांग्रेस में क्या समीकरण बनता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें