मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

काराकाट में गरजे राजनाथ सिंह, कहा-

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जो कहा वो कर के दिखाया, आज का भारत सीमा के उस पार भी जाकर मार सकता है

पटना।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज काराकाट में चुनावी सभा को संबोधित किया और उपेन्द्र कुशवाहा को वोट देने की अपील की।उन्होंने कहा कि राजद की हवा निकलते जा रही है. राजद के बारे में एक बात कहूंगा, लालटेन कितनी रोशनी देगा..ज्य़ादा से ज्यादा एक कमरे में रोशनी दे सकता है। लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा है।जब बत्तिया भभकता है तब लोग समझ जाते हैं कि लालटेन बुझने वाला है। कांग्रेस की हालत तो यह है कि दस साल बाद बच्चे से पूछिएगा कि कौन कांग्रेस, जैसे डायनासोर लुप्त हो गया है उसी तरह से दस साल बाद कांग्रेस लुप्त हो जायेगी।राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस 52 वर्ष तक हुकूमत की. इसके बाद भी भारत को जहां ले जाना चाहिए था नहीं ले जा सकी। आज भारत दुनिया के मंचो पर बोलता है तो दुनिया कान खोल कर सुनती है ये हैसियत बनी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे कम अगर महंगाई है तो वह भारत में है।

खाद्ध महंगाई सबसे कम है देश में 2.91 फीसदी महंगाई जो दुनिया में सबसे कम महंगाई है। हमसे अधिक अमेरिका में है। पाकिस्तान,श्रीलंका की महंगाई दर तो काफी अधिक है. उन्होंने महंगाई दर के आंकड़े भी जारी किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप हमारी बात को काट सकते हैं तो काट दीजिए। गलती होगी तो स्वीकार कर लूंगा हमलोगों ने जो कहा वो किया धारा 370 खत्म करने की बात कही वो कर के दिखाया. भारत में राम राज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस दिन लोगों को अपने कर्तव्य का बोध हो जायेगा उसी दिन मान लूंगा कि भारत में राम राज्य आ गया। हम धर्म की राजनीत नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की करते हैं।किसी धर्म के लोगों की मां बहन बेटी हमारी भी मां बहन बेटी है।राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता में हैं लेकिन शासक के रूप में नहीं बल्कि सेवक के रूप में काम करते हैं. दूसरे दल के लोग शासक बन जाते हैं।आज भारत की ताकत यह कि सीमा के इस पार मारते ही हैं, जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी जाकर मार सकते हैं। व्याह शादी रिश्ता जाति के आधार पर होती है, कोई दूसरी जगह भी कर लेता है,कोई आपत्ति नहीं लेकिन राजनीति देश के लिए होती है. आप सभी देश के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि अब देश में आतंकवादी घटनाएं न के बराबर होती हैं सब बंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें