मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री, उन्हें तथ्यात्मक बात करनी चाहिए : कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री, उन्हें तथ्यात्मक बात करनी चाहिए : कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह

ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध प्रांत और देश के बॉर्डर को लेकर दिए बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सोमवार को रक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार किया।

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में सिंधी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में सिंध की जमीन भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से वह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।

जहां तक बॉर्डर की बात है, कब बॉर्डर बदल जाए, कौन जानता है? कल सिंध फिर भारत में आ जाए।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं, लेकिन जब कोई इतने बड़े पद पर रहता है, तो हम यह भी चाहते हैं कि वो तथ्यात्मक जानकारी दे। जहां तक सवाल हमारे पड़ोसी देशों का है, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमें बहुत उम्मीदें थीं कि कहीं न कहीं जो पीओके का क्षेत्र है, उसमें घुसकर हम बहुत कुछ हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

वहीं बार-बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि उन्होंने युद्ध रुकवाया।"

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना करते हुए कहा, "एक इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने विदेशी दबाव को पूरी तरह नकार दिया। आज से करीब 50 साल पहले जब उस समय पश्चिम और पूर्वी पाकिस्तान थे और उन्होंने हम पर वार किया था, और तब भी अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए इंदिरा जी को फोन किया था, लेकिन वे नहीं रुकी। उन्होंने पूर्व पाकिस्तान में अंदर जाकर उस देश को आजाद किया और नया देश बनाया। इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में यह अंतर है।

ऐसे में भाजपा के लोग जो हवाई बातें करते हैं, उसे करके दिखाएं। पिछले 12 साल से देश में उनकी सरकार है, तब क्यों नहीं कर पा रहे हैं?"

उन्होंने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कहा, "एसआईआर में मूल बात यह है कि यह पूरा अभियान जिस समय शुरू हुआ है, यह वही समय है जब अनेक लोग गांव से बाहर मजदूरी के लिए जाते हैं। अब इसमें उन्हें इतना कम समय दिया है कि सिर्फ एक महीने के अंदर ही लोगों को सत्यापन करना है। अनेक लोग हैं जो 2003 के वक्त किसी और राज्य में थे, तो अब उस राज्य में अपना नाम तलाशें।

उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी में कई लोग हैं, जिनका जन्म 2003 के बाद हुआ, लेकिन उनके माता-पिता का 2003 के पहले का प्रमाण नहीं मिल पा रहा है। कई गांव हैं, जहां 1000 वोटर्स में से 500 लोग बाहर मजदूरी करने गए हैं। वे भी 4 दिसंबर तक वापस नहीं पहुंच पाएंगे। बिना वजह वोटरों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें