मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

'बंगाल में गुंडे-बदमाशों को हौसले बुलंद और शरीफ लोग डरे हुए हैं', ममता सरकार पर बरसे राजनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल

है। देश में पश्चिम बंगाल अपने अपराध के लिए जाना जा रहा है और

सांप्रदायिकता के लिए इसके चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां गुंडे,

बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शरीफ लोग डरे हुए हैं।

राजनाथ सिंह ने

रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान राजनाथ ने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं

होती हैं। यहां ईडी-सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले

करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

राजनाथ

ने कहा कि यह विद्वानों की धरती है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और

अपराध के लिए जाना जाता है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं, वो भी

तब, जब एक महिला मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन स्थापित

होते ही सारे गुंडे काबू में आ जाएंगे। एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय

जनता पार्टी का झंडा फहरा दीजिए, फिर हम देखते हैं कि किसकी हिम्मत है जो

संदेशखाली जैसी घटना को दोहराने की जुर्रत कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें