मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजभवन की ओर टिकी सभी की निगाहें, सर्किट हाउस में जमे हैं सत्ता पक्ष के सभी विधायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : झारखंड की राजनीति में पल पल घटना क्रम बदल रहा है ,सबको इस बात की चिंता हैआगे क्या होगा, इसे लेकर सबकी निगाहें अब राजभवन की ओर टिकी हुई है। जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वही चंपई सोरेन ने राज्यपाल को दिये पत्र में 47 विधायकों के समर्थन की बात कही है। वहीं बुधवार को वे अपने नेतृत्व में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के 43 विधायकों को लेकर राजभवन परेड कराने पहुंचे थे। लेकिन अबतक राजभवन से चंपाई सोरेन को सरकार बनाने के लेकर कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। हर कोई राजभवन की ओर टकटकी लगाये बैठा है कि वे चंपाई सोरेन को सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे या फिर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करेंगे। उधर सत्ता पक्ष के सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में जमे हुए हैं।प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।इसके साथ ही पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें