मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

जापान में भूकंप के दौरान बाल-बाल बचे राजामौली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मशहूर

फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय भूकंप से बच

गए। गुरुवार, 21 मार्च को जापान में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप

जिस समय आया, आरआरआर फिल्म की पूरी टीम 28वीं मंजिल पर थी।

राजामौली

के बेटे कार्तिकेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव शेयर करते हुए

कहा कि, "जब भूकंप आया तो आरआरआर की पूरी टीम होटल की 28वीं मंजिल पर थी।

स्मार्टवॉच में भूकंप का अलर्ट दिखने के तुरंत बाद उन्हें झटके महसूस हुए।

उन्होंने

स्मार्टवॉच में दिख रहे भूकंप के अलर्ट मैसेज की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट

किया है। इसमें कार्तिकेय कहते हैं, "अभी जापान में भूकंप महसूस हुआ। हम

28वीं मंजिल पर थे। जमीन धीरे-धीरे हिलने लगी। हमें यह समझने में थोड़ा समय

लगा कि यह भूकंप है। मैं चीखने ही वाला था लेकिन हमारे आसपास के जापानी

लोगों को कोई परवाह नहीं थी... उनकी प्रतिक्रिया ऐसी थीं जैसे कुछ बारिश

होने वाली हो।"

जापान के मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार

21 मार्च को पूर्वी इलाके में 5.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। नए साल

की शुरुआत में जापान में 21 भूकंप के झटके महसूस किए गए।

एसएस

राजामौली पिछले कुछ दिनों से फिल्म की टीम के साथ जापान में हैं। राजामौली

फिल्म की टीम और परिवार के साथ आरआरआर की स्क्रीनिंग में शामिल होने के

लिए जापान में हैं। राजामौली की फिल्म पिछले 513 दिनों से जापान में दिखाई

जा रही है। जापान में आरआरआर का जबरदस्त क्रेज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें