मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजभवन पर लग रहे आरोपों पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने 31 जनवरी को स्वयं राजभवन आकर इस्तीफा सौंपा था।

राज्यपाल ने गुरुवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद इस्तीफा सौंपा। हेमंत की गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था। इस बात का जिक्र खुद हेमंत सोरेन ने अपने इस्तीफे में किया है। इसमें बताया कि उन्हें ईडी ने हिरासत में ले लिया है, इसलिए मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। मैंने कहा तो ठीक है मैं मानने को तैयार हूं। इसके बाद मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें