मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

आम लोगों के लिए खोला गया राजभवन का उद्यान, मिग- 21 विमान की प्रदर्शनी लोगों को कर रही आकर्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: झारखंड के लोगों के लिए राजभवन उद्यान मंगलवार को खोल दिया गया । छह फरवरी से 12 फरवरी तक राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए खोला गया है। पहले दिन करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों ने राजभवन उद्यान का दीदार किया। राजभवन में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा की दृष्टिकोण सभी की जांच की गई. बिना पहचान पत्र के किसी को भी राजभवन के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। राजभवन घूमने आए लोगों ने कहा कि राजभवन में लगे फूलों को देखकर काफी आनंद की अनुभूति हुई। करीब 400 किस्म के गुलाब उद्यान में लगे हैं। वहीं 17 हजार से ज्यादा पौधे राजभवन के उद्यान में लगे हुए हैं। आम लोगों ने कहा कि इस बार राजभवन उद्यान और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहा है। इस बार एमआईजी 21 विमान को राजभवन के उद्यान में प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राजभवन उद्यान में लगा चरखा हमारी पुरानी संस्कृति की याद दिलाता है। वहीं आजादी के समय युद्ध में उपयोग हुए तोप भी राजभवन उद्यान घूमने आए आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। राजभवन में गुलाब की विभिन्न प्रजातियां और दूसरे किस्म के फूलों की देखभाल करने वाले माली ने बताया कि राजभवन में गुलाब सालों भर लगते हैं। इसके लिए निरंतर गुलाब के पौधों की देखभाल करनी पड़ती है। वहीं कई ऐसे फूल-पत्तियां हैं जो सीजनल होते हैं। उन फूलों के पौधों को फरवरी के महीने में लगाया जाता है, ताकि घूमने आने वाले आम लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि करीब छह दिन राजभवन में स्कूली बच्चे भी आएंगे। बच्चों को पौधों की खासियत बतायी जाती है और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाता है। मालुम हो कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आम लोग राजभवन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। एक व्यक्ति को 30 मिनट से ज्यादा राजभवन में रुकने की अनुमति नहीं दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें