मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना कम बताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने, खुले मैदान से दूर रहने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। किसानों और आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

संभावित असर

तेज हवा से पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं

वज्रपात से जानमाल का खतरा बढ़ सकता है

बारिश से तापमान में गिरावट होगी

कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें