मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बारिश और तेज हवा का असर: हाई-टेंशन तार पर गिरा विशाल पेड़, कई इलाकों की बिजली ठप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में बारिश और तेज हवा का असर: हाई-टेंशन तार पर गिरा विशाल पेड़, कई इलाकों की बिजली ठप

रांची : राजधानी रांची में शनिवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के दौरान डोरंडा इलाके में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नीलम कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर के सामने एक विशाल पेड़ बिजली की हाई-टेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पेड़ गिरने से हाई-वोल्टेज लाइन के साथ-साथ एलटी (लो टेंशन) केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। भारी डालियों के तारों पर गिरते ही बिजली लाइन ट्रिप कर गई और डोरंडा बाजार, एजी मोड़ समेत आसपास के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि चार से पांच ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सेवा प्रभावित हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के आपातकालीन नंबर 1912 पर सूचना देकर बिजली कटवाई। साथ ही नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत का काम शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल करने की प्रक्रिया जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें