मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे चला रहा समर स्पेशल ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। राज्य के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में गर्मी की

छुट्टियां जल्द होने वाली हैं। ऐसे में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से इस

दौरान समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है, जिससे राज्य के यात्री

छुट्टी मनाने अलग अलग स्थानों पर जा सकते हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के

अनुसार, नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त एक दर्जन समर स्पेशल ट्रेनें हैं,

जिसमें सीट मिल सकती है। अधिकांश गाड़ियों को जून के अंतिम सप्ताह तक

परिचालित किया जाएगा।

ट्रेनों में मुख्य रूप से शामिल

-08624

रांची-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या

08183 टाटानगर पटना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को टाटानगर एवं पटना से चलायी

जायेगी। ट्रेन संख्या 02839 और 02840 शालीमार-पुरी स्पेशल शालीमार से

प्रत्येक रविवार और पुरी से प्रत्येक सोमवार चलेगी।

-ट्रेन संख्या 07223 और 07224 सिकंदराबाद-संतरागाछी स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार और संतरागाछी से प्रत्येक शनिवार।

-ट्रेन संख्या 07225 और 07226 सिकंदराबाद-शालीमार स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक सोमवार और शालीमार से प्रत्येक मंगलवार।

-ट्रेन संख्या 02863 और 02864 हावड़ा-यशवंतपुर स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को और यशवंतपुर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

-ट्रेन

संख्या 06507 और 06508 एसएमवीटी बेंगलुरु-खड़गपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल

एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक शुक्रवार और खड़गपुर से प्रत्येक सोमवार।

-ट्रेन संख्या 06081/06082 कोचुवेली-शालीमार स्पेशल, कोचुवेली से प्रत्येक शुक्रवार और शालीमार से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

-ट्रेन संख्या 02847 और 02848 संतरागाछी-दीघा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को संतरागाछी और दीघा से हर रविवार को चलाई जायेगी।

-ट्रेन संख्या 03465/03466 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल मालदा टाउन से हर शनिवार और दीघा से हर रविवार चलेगी.

ट्रेन

संख्या 06585/06586 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल

एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा से प्रत्येक शनिवार

चलेगी।

-ट्रेन संख्या 07221/07222 सिकंदराबाद संतरागाछी स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार और संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार चलेगी।

-ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची- स्पेशल रांची से प्रत्येक गुरुवार को और भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को जायेगी।

-ट्रेन संख्या 08103/08104 टाटानगर-वाराणसी स्पेशल टाटानगर से प्रत्येक गुरुवार को और वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

-ट्रेन संख्या 08483/08484 पुरी-शालीमार स्पेशल पुरी से प्रत्येक रविवार और शालीमार से प्रत्येक सोमवार चलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें