मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

साहिबगंज में घर में घुसकर रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साहिबगंज, 13 फ़रवरी नगर थाना के सामने नॉर्थ रेलवे कालोनी में रहने वाले राजकुमार चंदन (35) की अपराधियों ने हत्या कर दी।

बताया

जाता है कि सोमवार की रात करीब 1:30 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने उसे

गोली मार दी। चंदन रेलवे में आईडब्ल्यू के भोलमेन के रुप में काम करता था।

चंदन रात को करीब आठ बजे पत्नी और बच्चों के साथ खाना पीना खाकर आगे वाले

रुम में सो गया था। गोली चलने की आवाज को सुनकर पत्नी ने उठकर देखा तो सर

से खून निकल रहा था और चंदन लंबी सांस ले रहा था। बाहर निकलकर चारों तरफ

आवाज दी, लोगों का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं जगा और ना कई दरवाजा

खोला। 50 मीटर की दूरी पर नगर थाना जाकर जानकारी दी तो पुलिस ने पहुंच शव

को कब्जा में ले लिया। मंगलवार सुबह शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के

लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में पत्नी रिंकू देवी ने बताया

कि पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उनके दो बेटे हैं। वे लोग बिहार के

भागलपुर के रहने वाले हैं। साहिबगंज में नौकरी करते थे। रात की घटना है। दम

तोड़ते वक्त वो कुछ बोल नहीं सके। दो माह पूर्व फिल्टर के दौरान कुछ लोगों

से झगड़ा हुआ था। ससुराल में कुछ लोगों से झगड़ा था।यहां किसने गोली मारी

है, यह मुझे जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें