मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन95 बार पढ़ा गया
रेलवे पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कुल अंकित कीमत करीब 38 हजार 160 रुपये बताई गई है।

खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों और बीयर केन पर 'फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली' लिखा हुआ है। फिलहाल आरपीएफ ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देशन में आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची।

ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच की जांच के दौरान आरपीएफ जवानों को छह बैग और दो थैले संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग और थैलों के मालिकाना हक को लेकर पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने सामान पर अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद आरपीएफ जवानों ने सभी बैग और थैलों को खोलकर जांच की। जांच में बड़ी मात्रा में केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रेन के कम ठहराव को देखते हुए सामान को प्लेटफॉर्म संख्या-3 के हावड़ा छोर पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई।

जांच में करीब 130 लीटर शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल अंकित कीमत 38 हजार 160 रुपये बताई गई है।

बरामद शराब और बीयर की बोतलों व केन पर 'फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली' लिखा हुआ था। आरपीएफ ने इसे प्रतिबंधित सामग्री मानते हुए गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया और सभी सामान को आरपीएफ पोस्ट धनबाद लाया गया।

मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की ओर से लिखित शिकायत तैयार की गई है। अब जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें