मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

रेल प्रशासन–यूनियन के बीच पीएनएम बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेल प्रशासन–यूनियन के बीच पीएनएम बैठक

खड़गपुर। खड़गपुर मंडल रेलवे प्रशासन और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (एसईआरएमयू) के बीच स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को खड़गपुर मंडल मुख्यालय में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने की। इसमें कार्मिक, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, चिकित्सा, यांत्रिक, विद्युत एवं परिचालन विभागों के वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे। एसईआरएमयू की ओर से यूनियन के मंडलीय पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।गुरुवार रात रेलवे अधिकारियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इनमें कर्मचारियों के कल्याणकारी उपाय, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, भत्तों एवं बकाया राशि का समय पर भुगतान, क्रू लॉबी व विश्राम गृहों में बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा से जुड़े विषय, फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा डिपो और स्टेशनों के आधारभूत ढांचे के रखरखाव व आधुनिकीकरण जैसे विषय शामिल रहे।प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पूरी बैठक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। डीआरएम ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सुरक्षा और कार्यक्षमता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया।वहीं यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों की सराहना की और संगठन के हित में सहयोग जारी रखने की बात कही। बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने रेलवे कर्मचारियों के हित और रेल परिचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें