मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा 26 दिसंबर से रेलवे यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बजट से कुछ हफ्ते पहले किराया बढ़ाने का फैसला गलत है और इसे चुपचाप, अनाधिकृत तरीके से सर्कुलेट किया गया।कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आज सुबह सरकार की ओर से पत्रकारों को इस संबंध में एक नोट बांटा गया। बजट से पहले रेलवे का भाड़ा बढ़ाना अपने आप में गलत है और इस तरह बिना आधिकारिक घोषणा के जानकारी सर्कुलेट करना मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।उल्लेखनीय है कि रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत 500 किलोमीटर तक की नॉन एसी में यात्रा पर यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का तर्क है कि पिछले 1 साल में ऑपरेशन लागत में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें