हेमन्त सोरेन के आवास पर मिले बीएमडब्लू कार को लेकर छापेमारी, धीरज साहू को ईडी का समन
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से मिले बीएमडब्ल्यू कार की जांच को लेकर मानेसर में छापेमारी, सांसद धीरज साहू को भी दिया गया समन
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर बीते 29 जनवरी को ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी की टीम ने एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर अपने साथ ले गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने जिस बीएमडब्ल्यू कार को बरामद किया था, वो कार कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के आवास के पते पर रजिस्टर थी। वहीं ईडी की टीम सासंद धीरज साहू के मानेसर स्थित आवास पर पहुंची है। साथ ही इस मामले में ईडी ने सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिये समन भेजा है। ईडी ने धीरज साहू को दस फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।बता दें कि पिछले साल 2023 दिसंबर में इनकम विभाग ने कांग्रेस नेता व सासंद धीरज साहू के झारखंड स्थित घर पर रेड की थी।





