मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जेल में छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जेल में छापेमारी

धनबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद जेल में छापेमारी की गई, जिसका नेतृत्व धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस दौरान धनबाद एसडीओ भी मौके पर मौजूद थे।बताया जा रहा है कि ग्रामीण एसपी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मंडल कारा में अचानक छापेमारी करने पहुंच गए, जिससे जेल के अंदर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने जेल के हरेक वार्डो को अच्छे से खंगाला और कैदियों की भी तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी दल को इस दौरान वहां से किसी भी तरह का कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है।ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि वैसे तो जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से जेल में औचक निरीक्षण किया जाता है लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है और सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी अपराधी हैं, जो जेल के भीतर रहकर भी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन वैसे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें