मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, छह युवक और दो युवतियां हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, छह युवक और दो युवतियां हिरासत में

रांची। रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के नेटवर्क तथा संचालकों की पहचान में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरमू स्थित बिजली कार्यालय के पीछे शिवम पैलेस नामक परिसर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान छह युवक और दो युवतियां मौके से मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि युवक रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवतियों को यहां किस माध्यम से लाया गया और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि संबंधित भवन को कथित रूप से एक व्यक्ति ने किराये पर लेकर संचालित किया था। पुलिस उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। मौके से बरामद मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी। उल्लेखनीय है कि रांची में पिछले कुछ समय के दौरान संदिग्ध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को लेकर कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हाल के महीनों में लालपुर क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें