मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

गुवाहाटी शहर में नहीं घुस सकी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुवाहाटी,

23 जनवरी । राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मेघालय के

चलकर मंगलवार को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 होते हुए कामरूप

(ग्रामीण) जिले के हाजो तक पहुंच जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी

शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। राहुल गांधी की गुवाहाटी प्रेस क्लब

में होने वाला पत्रकार सम्मेलन अब हाजो में होगा।

खानापाड़ा के

कोईनाधरा में पुलिस ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के काफिले

को रोक दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए जाने को कहा। उनकी यात्रा

मंगलवार को मेघालय से निकलकर गुवाहाटी के जोराबाट, खानापाड़ा, वशिष्ठ

चारिआली, लोखरा, गड़चुक, जालुकबाड़ी आदि होते हुए हाजो पहुंचेगी।

इसको

लेकर पार्टी के सांसद अब्दुल खालेक, प्रतिपक्ष के नेता देबव्रत सैकिया,

पार्टी की उपाध्यक्ष बबीता शर्मा आदि नेताओं ने कोईनाधरा में पुलिस

अधिकारियों के साथ खूब तर्क-वितर्क किया। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि

पूर्व अनुमति के बिना गुवाहाटी में उनकी यात्रा प्रवेश नहीं कर सकती है।

दरअसल,

गुवाहाटी प्रेस क्लब में राहुल गांधी के जाने का कार्यक्रम पूर्व

निर्धारित था, लेकिन दो दिन पहले गुवाहाटी प्रेस क्लब के सचिव ने उनकी

यात्रा को प्रेस क्लब पहुंचने से यह कहते हुए रोक दिया गया कि प्रेस क्लब

जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म का राजनीतिक उपयोग नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को एक बयान में स्पष्ट तौर पर

कहा था कि यदि बगैर अनुमति के राहुल गांधी का काफिला शहर में घुसता है तो

उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी और चुनाव के बाद उन्हें गिरफ्तार कर

लिया जाएगा। यही वजह है कि मंगलवार को होने वाले राहुल गांधी के संवाददाता

सम्मेलन का स्थान बदल कर गुवाहाटी के स्थान पर हाजो में निर्धारित किया

गया। राहुल गांधी का काफिला हाजो में ही ठहरेगा।

उल्लेखनीय है कि

सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान बटद्रवा पहुंचने से रोके जाने के

बाद राहुल गांधी का काफिला मेघालय के री-भोई पहुंच गया। वहीं, राहुल गांधी

ने रात्रि विश्राम भी किया। राहुल गांधी की यात्रा के मद्देनजर गुवाहाटी

ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4

बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें