मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की नासमझ से गुरु नानकदेव का अपमान : लखविंदर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के लखनऊ महानगर की इकाई के

मंत्री और पूर्व पार्षद लखविंदर पाल सिंह ने कहा कि संसद में नेता

प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नासमझी से साहिब श्री गुरु नानक देव का अपमान हुआ

है। राहुल गांधी ने सदन में गुरु नानक देव के चित्र को हाथों से उठाकर

प्रदर्शन किया।

लखविंदर पाल सिंह ने कहा कि राहुल

गांधी ने सदन में प्रदर्शन के बाद गुरु नानक देव के चित्र को टेबल पर रख

दिया। जहां पर दूसरे कागज भी पड़े थे। राहुल की अश्रद्धा से करोड़ों नानक

नाम लेवा संगत के दिलों में ठेस पहुंची है। हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई

है।

राहुल गांधी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज

करने के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद लखविंदर पाल ने कहा कि राहुल गांधी

के विरुद्ध हमारी भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो और हजरतगंज

पुलिस तत्काल ही कार्रवाई करे। जिससे करोड़ों सिख समुदाय के लोगों को राहत

मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें