मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद पहुंचा राहुल गांधी का काफिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद,

4 फरवरी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद में रोड शो

किया। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिये धनबाद की जनता का अभिवादन स्वीकार

करते हुए जनता को संबोधित भी किया।

जामताड़ा के रास्ते

शनिवार की शाम ही राहुल गांधी धनबाद पहुंचे थे। टुंडी में रात्रि विश्राम

के बाद आज सुबह राहुल गांधी का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। राहुल गांधी

गोविंदपुर के रास्ते स्टील गेट, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, करकेंद, महुदा होते

हुए बोकारो की तरफ प्रस्थान कर गए।

वहीं धनबाद में जगह जगह

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। 500

गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी धनबाद की सड़कों से होते हुए निकले।

राहुल गांधी को देखने के लिए धनबाद की जनता भी सड़कों पर दिखी। जगह जगह

राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल

बरसाकर उनका स्वागत किया। राहुल के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

वहीं धनबाद के बैंक मोड़ के निकट

राहुल गांधी ने आमलोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मुठ्ठी भर अरबपतियों के हाथ में मोदी

सरकार ने सौंप दी है। बहुत जल्द बोकारो की सेल समेत कई अन्य सार्वजनिक

क्षेत्र की कंपनियां पूंजी पत्तियों के हाथ में चली जाएगी। इसलिए समय है

बहुत जल्द इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में आप नई सरकार का गठन करें।

वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नहीं किया, आदिवासियों से

उनके जल जंगल और जमीन का हक भी छीन रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे

हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यकों के साथ उचित न्याय

नहीं हो रहे है। ऐसे में वह देश के समस्त नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए

निकले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें