राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीन फरवरी को हंसडीहा पहुंचेगी
दुमका। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तीन फरवरी को दुमका के हंसडीहा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर दुमका जिला कांग्रेस कमेटी व्यापक तैयारी में जुटी हुई है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल बनाने के लिए संयोजक समिति बनाई गयी है,जो इस कार्यक्रम में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। दुमका जिला स्तर के वरिष्ट कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर रहे हैं, जिस रूट से होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी उस मार्ग को बैनर पोस्टर और झंडों से पटाया जा रहा है।
मौके पर तैयारियों का जायजा लेने हंसडीहा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि तीन फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा हंसडीहा के रास्ते देवघर की और निकल जायेगी। इस बीच कई जगह कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। न्याय यात्रा में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ व बड़े नेता शामिल रहेंगे।





